मंच पर हुनर की धूम, संस्कृति महोत्सव में 13 विद्यालयों की प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
सिकंदराबाद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकंदराबाद में विभागीय संस्कृति महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में विभाग के 13 विद्यालयों के करीब 200 प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रतिभा-आधारित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) चंद्र शर्मा, विद्या…