Home » राजनीति » अब फुटबॉल मैदान में जलवा बिखेरेंगे टाइगर श्रॉफ, प्रोफेशनल डेब्यू की तैयारी में एक्टर; डूरंड कप में आएंगे नजर!

अब फुटबॉल मैदान में जलवा बिखेरेंगे टाइगर श्रॉफ, प्रोफेशनल डेब्यू की तैयारी में एक्टर; डूरंड कप में आएंगे नजर!

एक्टर टाइगर श्रॉफ मुंबई एफसी की टीम में शामिल किया गया है और वह जल्द ही डूरंड कप में अपना प्रोफेशनल फुटबॉल डेब्यू कर सकते हैं। 

टीम में रजिस्टर हो चुके हैं टाइगर


मुंबई एफसी के को-ओनर जोहेब अमरानी के मुताबिक, टाइगर इस समय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और शिलॉन्ग में होने वाले ग्रुप स्टेज मैच के लिए टीम के साथ सफर भी कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘टाइगर टीम में रजिस्टर हो चुके हैं और हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सब कुछ सही तरीके से हो। टाइगर जैसे बड़े स्टार के साथ सिक्योरिटी का भी खास ध्यान रखना होगा, खासकर छोटे शहरों में जहां भीड़ ज्यादा हो सकती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सोशल मीडिया आजकल बहुत तेजी से रिएक्ट करता है, इसलिए हमें हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है। हमने उनसे एक तारीख भी तय की है। अगर सब ठीक रहा, तो वह एक मैच के लिए जरूर टीम के साथ जाएंगे। फिलहाल वह टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted