Home » शिक्षा » क्षेत्रीय पत्र वाचन प्रतियोगिता में महिमा गर्ग प्रथम

क्षेत्रीय पत्र वाचन प्रतियोगिता में महिमा गर्ग प्रथम

सिकंदराबाद:  दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आचार्या महिमा गर्ग ने विद्या भारती की क्षेत्रीय पत्र वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के वंदना सत्र में प्रबंध समिति ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता 9 से 11 अक्टूबर तक रुद्रपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श नगर में आयोजित हुई। इसमें मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड प्रांत के सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिमा गर्ग ने प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर बाजी मारते हुए मेरठ प्रांत का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि यह सफलता महिमा गर्ग की मेहनत, लगन और विषय के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनका प्रदर्शन अन्य आचार्यों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted