Home » प्रशासन » सिकंदराबाद पुलिस ने 29 साल पुराने मुकदमों के माल का किया निस्तारण

सिकंदराबाद पुलिस ने 29 साल पुराने मुकदमों के माल का किया निस्तारण

1994 से 2023 तक के मुकदमों से संबंधित था माल, अधिकारियों की मौजूदगी में कराई गई वीडियोग्राफी


सिकंदराबाद:  कोतवाली पुलिस ने थाने के मालखाने में लंबे समय से जमा मुकदमों से संबंधित 113 माल का निस्तारण कराया। इनमें तमंचे, बंदूक, चाकू, छुरी और अन्य धारदार हथियार शामिल थे। पुलिस ने निर्धारित मानकों का पालन करते हुए निस्तारण की कार्रवाई की और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई।

24 अक्टूबर 2026 को जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, जनपद में लंबित मुकदमाती माल के निस्तारण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वर्ष 1994 से 2023 तक के मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण किया गया।

कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक सिकंदराबाद प्रेमसुख दासिया के निर्देशन में तथा उपजिलाधिकारी सिकंदराबाद और अभियोजन अधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में हुई। प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम के समक्ष माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया।

इस दौरान निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।

माल निस्तारण की कार्रवाई में सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल मोहम्मद शादाब (मालखाना मोहर्रिर) शामिल रहे।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई थाने के मालखाने में जमा पुराने मुकदमाती माल के निस्तारण अभियान के तहत की गई।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted