Home » राजनीति » स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर गंभीर आरोप:बोलीं- पंजाब में हुए छह पेपर लीक, सीजेपी को बताया आप की ‘बी टीम’

स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर गंभीर आरोप:बोलीं- पंजाब में हुए छह पेपर लीक, सीजेपी को बताया आप की ‘बी टीम’

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में पेपर लीक मामलों को लेकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब में छह बड़े पेपर लीक हुए, लेकिन केजरीवाल इस मुद्दे पर चुप हैं।




संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मालीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में पंजाब में छह बड़े पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई परीक्षाओं में नकल के भी आरोप लगे हैं। मालीवाल के अनुसार, 19 जुलाई को हुई फार्मेसी परीक्षा में भी बड़े पैमाने पर नकल हुई थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों से इनकार किया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted