Home » सोशल वेलफेयर » कांवड़ यात्रा 2026: सिकंदराबाद की निःशुल्क चिकित्सा टीम 10वीं बार हरिद्वार रवाना

कांवड़ यात्रा 2026: सिकंदराबाद की निःशुल्क चिकित्सा टीम 10वीं बार हरिद्वार रवाना

कांवड़ यात्रा 2026 के लिए सिकंदराबाद से निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा वितरण टीम हरिद्वार रवाना हुई। 10 सदस्यीय टीम 75 हजार से अधिक शिवभक्त कांवड़ियों को चिकित्सा सेवा और दवा उपलब्ध कराएगी।


सिकंदराबाद: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से सिकंदराबाद से निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा वितरण टीम को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। गुरुवार को गांव वीरखेड़ा स्थित रविंद्र शर्मा के फार्म हाउस से कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह लगातार 10वां वर्ष है जब यह टीम कांवड़ यात्रा में निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने के लिए हरिद्वार पहुंच रही है।

टीम के संयोजक रविंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं दवा वितरण की सेवा दी जा रही है। इस वर्ष 10 सदस्यीय टीम को हरिद्वार भेजा गया है, जिसने करीब 75 हजार कांवड़ियों के लिए दवाइयों, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री और आवश्यक मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था की है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा सेवा को प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी स्वयंसेवकों की टीम भी साथ भेजी गई है। यात्रा के दौरान यदि किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

चिकित्सा सेवा टीम के सदस्य: रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, हरि मोहन भड़ाना, अवनीश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रेम राणा, अमित लोधी, सुधीर, योगेश शर्मा एवं नरेश लोधी।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted