सिकंदराबाद: सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने जोरदार अभियान चलाया। परशुराम चौक से खुर्जा रोड तक चले अभियान में टीम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर रास्ते खाली कराए।
अभियान के दौरान आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका ने करीब 5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।नगर पालिका प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक सड़क और स्थानों पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Post Views: 80



