Home » क्राइम » वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तीन युवकों पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव में बाहर से एक युवक सामान बेचने आता था। शिकायत के अनुसार, युवक ने बहला-फुसलाकर उसका मोबाइल नंबर लिया और उससे बातचीत करने लगा। युवती का आरोप है कि करीब पांच माह पहले युवक उसे एक स्थान पर ले गया, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया।

युवती के अनुसार, इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार मिलने के लिए मजबूर करता रहा। शिकायत में आरोप है कि जब युवती आरोपी के बुलाने पर नहीं गई तो उसने वीडियो गांव के एक अन्य युवक को भेज दिया। युवती का आरोप है कि उस युवक ने भी वीडियो दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर दूसरे युवक ने कथित वीडियो एक अन्य युवक को भेज दिया। युवती ने आरोप लगाया कि तीसरे युवक ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों पर आरोप है कि वे उसे धमकाते थे कि उनके बुलाने पर नहीं आने पर वीडियो वायरल कर देंगे।

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होने वाले साक्ष्यों के आधार पर होगी।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted