Home » धार्मिक » कांवड़ियों की सेवा में उतरी गुलावठी पुलिस, शिवभक्तों को फल वितरित कर सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश

कांवड़ियों की सेवा में उतरी गुलावठी पुलिस, शिवभक्तों को फल वितरित कर सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश

गुलावठी (बुलंदशहर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुलावठी पुलिस ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों और कांवड़ियों को प्रसाद स्वरूप फल वितरित किए।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा के लिए जागरूक किया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क करने की अपील की।

गुलावठी पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हुए हैं।

वहीं, कांवड़ियों ने पुलिस के सेवा भाव, सहयोगात्मक रवैये और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि पुलिस द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा कार्यों से यात्रा अधिक सुरक्षित और सहज बन रही है।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted