Home » सुसाइड » रवि सुसाइड केस: पहले लगे प्रताड़ना के आरोप, अब तहरीर में बताया पारिवारिक विवाद

रवि सुसाइड केस: पहले लगे प्रताड़ना के आरोप, अब तहरीर में बताया पारिवारिक विवाद

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में 32 वर्षीय रवि की आत्महत्या के मामले में नया तथ्य सामने आया है। मृतक के भाई द्वारा थाना सिकंदराबाद में दी गई तहरीर में घटना का कारण निजी पारिवारिक विवाद बताया गया है। साथ ही प्रार्थना पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस मामले में किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं है।

कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को ग्राम फरीदपुर निवासी रवि पुत्र सुरेश ने निजी पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर में कहा गया है कि परिवार के सभी सदस्यों की सहमति से यह सूचना पुलिस को दी जा रही है तथा घटना के संबंध में किसी व्यक्ति पर कोई शक नहीं है। यह तहरीर मृतक के भाई जितेंद्र पुत्र सुरेश की ओर से दी गई है।

गौरतलब है कि घटना के बाद कुछ परिजनों की ओर से गांव के कुछ लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। वहीं, गांव के कुछ लोगों ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि रवि का किसी से कोई विवाद नहीं था और मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा हुआ था।

घटना के बाद रवि को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिकंदराबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted