Home » शिक्षा » प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन, निर्धन विद्यार्थियों को विशेष छूट

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों को मिलेगा मार्गदर्शन, निर्धन विद्यार्थियों को विशेष छूट

सिकंदराबाद: एसडीएम कॉलोनी स्थित डिवाइन कॉन्वेंट स्कूल के निकट ए हैप्पी माइंड लाइब्रेरी एवं जय मां शारदा एसोसिएशन एंड लॉ फर्म का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन आरडब्ल्यूए शिक्षक नवीन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर संस्था के संचालक एवं अधिवक्ता अरविंद शर्मा, अधिवक्ता नम्रता शर्मा, अधिवक्ता चंचल गुप्ता, डायरेक्टर ज्योति सोलंकी, गौरव सोलंकी (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स), ज्ञांति देवी, रमन मास्टर, शक्ति शर्मा, संदीप शर्मा और सुमित यादववंशी सहित क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

उद्घाटन अवसर पर नवीन शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें मुफ्त उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था की ओर से बताया गया कि लाइब्रेरी एवं एसोसिएशन एंड लॉ फर्म का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को विशेष छूट देने के साथ जरूरतमंद लोगों को मुफ्त विधिक सलाह एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के मामलों में मुफ्त कानूनी पैरवी उपलब्ध कराने का भी उद्देश्य रखा गया है। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा और कानूनी सहायता के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं परिवारों को सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted