Home » शिक्षा » सिकंदराबाद: जेएसपीजी कॉलेज में 33% सीट बढ़ाने की मांग, एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सिकंदराबाद: जेएसपीजी कॉलेज में 33% सीट बढ़ाने की मांग, एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद नगर इकाई ने गुरुवार को जेएसपीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि लागू करने और छात्र सहायता केंद्र शुरू कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए निवर्तमान जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने कहा कि सीमित सीटों के कारण बड़ी संख्या में मेधावी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार शैक्षणिक सत्र में 33 प्रतिशत सीट वृद्धि का प्रावधान है, जिसे महाविद्यालय में तत्काल लागू किया जाना चाहिए।

नगर मंत्री रिया सैनी ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्राओं और नए विद्यार्थियों को आवेदन, शुल्क एवं अन्य औपचारिकताओं को लेकर परेशानी होती है। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उचित मार्गदर्शन के लिए कॉलेज परिसर में नियमित रूप से छात्र सहायता केंद्र शुरू किया जाना चाहिए।

नगर मंत्री शौरव शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई और सीटों में वृद्धि नहीं हुई तो परिषद आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि छात्रहित की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान आलोक शुक्ला, शिवानी, अमन कुमार, मन्नू प्रवीण समेत एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted