Home » प्रशासन » अवैध डेयरी-पशुपालन पर नगर पालिका का निरीक्षण, अब होगी नियमानुसार कार्रवाई

अवैध डेयरी-पशुपालन पर नगर पालिका का निरीक्षण, अब होगी नियमानुसार कार्रवाई

सिकंदराबाद: नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद की टीम ने बुधवार को मोहल्ला सराय झाँझन, पजाया वाली गली में मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से बिना अनुमति दूध डेयरी संचालित किए जाने और अवैध रूप से पशुपालन किए जाने की स्थिति सामने आई।

नगर पालिका टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पशुपालकों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक, अब संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के बाद यदि अवैध डेयरी या पशुपालन की पुष्टि होती है तो उसे हटाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी, जलभराव और आमजन को परेशानी पैदा करने वाले अवैध डेयरी संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम द्वारा क्षेत्र में आगे भी निरीक्षण जारी रखने की बात कही गई है।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted