सिकंदराबाद: बुलंदशहर जिले की मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने सोमवार को विकासखंड सिकंदराबाद स्थित वृहद गौशाला, कौन्दू का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और परिसर की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में जलभराव की स्थिति मिलने पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल परिसर को जलभराव से मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शेड्स के बीच गोवंश की देखभाल करने वाले कर्मचारियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रास्ता तैयार कराने के भी निर्देश दिए।


मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखा जाए। गोवंश की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।
Post Views: 171



