Home » क्राइम » बिशनपुर स्कूल में चोरी, ताला तोड़कर टेबलेट-साउंड सिस्टम समेत सामान ले गए चोर

बिशनपुर स्कूल में चोरी, ताला तोड़कर टेबलेट-साउंड सिस्टम समेत सामान ले गए चोर

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव बिशनपुर स्थित सरकारी स्कूल में चोरों ने ताले तोड़कर टेबलेट, साउंड सिस्टम समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

स्कूल प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 12 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर विद्यालय में रखा टेबलेट, साउंड सिस्टम समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। तहरीर में बताया गया है कि विद्यालय में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है और करीब चार दिनों से विद्यालय बंद था।

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान निर्मल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted