सिकंदराबाद: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से लाला हरिद्वारी लाल डायरी चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। देश की तरक्की और मजबूती के लिए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब पूरी दुनिया में आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों का मजबूत और एकजुट भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रोफेसर इश्तियाक, मास्टर राजेंद्र प्रजापति, अल्लाह दिए मलिक, आदिल गाजी, जाकिर अंसारी, मिराज कुरैशी, शाहिद अंसारी और फैंसी अंसारी सहित नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।



