Home » प्रशासन » काउंसलिंग ने बचाया रिश्ता, पति-पत्नी ने थामा एक-दूसरे का हाथ

काउंसलिंग ने बचाया रिश्ता, पति-पत्नी ने थामा एक-दूसरे का हाथ

सिकंदराबाद: वैवाहिक और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सिकंदराबाद पुलिस की टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से एक दंपति के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लिया। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से सुलह कर साथ रहने का फैसला किया।

मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली सिकंदराबाद की टीम ने विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। काउंसलरों ने पति-पत्नी के बीच बातचीत कर मतभेद के कारणों को समझा और आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। इसके बाद पति-पत्नी ने पुराने विवादों को पीछे छोड़ते हुए एक-दूसरे पर विश्वास जताया और नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।

मिशन शक्ति टीम और काउंसलरों ने दंपति को नवजीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों को भविष्य में आपसी संवाद बनाए रखने और बीती बातों को लेकर दोबारा विवाद न करने की समझाइश दी गई।

पुलिस के अनुसार, महिला सुरक्षा और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए मिशन शक्ति टीम की ओर से लगातार काउंसलिंग और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ पारिवारिक विवादों का संवाद और समझाइश के माध्यम से समाधान कराना भी है।


 

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted