Home » प्रशासन » रक्षाबंधन पर सिकंदराबाद पुलिस अलर्ट हाईवे पर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

रक्षाबंधन पर सिकंदराबाद पुलिस अलर्ट हाईवे पर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

रक्षाबंधन पर सिकंदराबाद में पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

हाईवे और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहा पुलिस बल, जाम से बचाने को दिनभर मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी


सिकंदराबाद: रक्षाबंधन पर्व पर बहनों और भाइयों की आवाजाही बढ़ने के चलते सिकंदराबाद पुलिस ने हाईवे और प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की। त्योहार के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने को देखते हुए पुलिसकर्मी दिनभर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हाईवे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात कर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से संचालित कराया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। प्रमुख बाजारों और अधिक आवागमन वाले क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी गई।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते क्षेत्र में आवागमन काफी बढ़ गया है। पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात होकर लगातार ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं, ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted