Home » क्राइम » सिकंदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

सिकंदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गंग नहर पुल के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फारूक पुत्र शाहिद, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कला, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted