सिकंदराबाद में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति टीम ने एंटी रोमियो अभियान चलाया। स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग कर संदिग्ध एवं मनचले व्यक्तियों पर नजर रखी गई।
सिकंदराबाद: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने एंटी रोमियो अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम प्रभारी शीबा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शिक्षण संस्थानों के आसपास भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विद्यालयों की छुट्टी के समय पुलिस टीम ने विशेष निगरानी रखी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और मनचलों पर नजर रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों से पूछताछ भी की।
मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा। स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।


