Home » प्रदर्शन » सिकंदराबाद में पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, झारखंड सरकार का पुतला फूंका

सिकंदराबाद में पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, झारखंड सरकार का पुतला फूंका

सिकंदराबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद नगर इकाई की ओर से रविवार दोपहर कुत्ते की कब्र के पास झारखंड में छात्र-छात्राओं पर हो रहे कथित अत्याचार और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रहे पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

कार्यक्रम निवर्तमान जिला संयोजक कर्मवीर भाटी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कर्मवीर भाटी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के साथ कथित दमन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने झारखंड सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे विद्यार्थियों पर कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यार्थी परिषद इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

नगर सह मंत्री प्रिंस शर्मा और रिया सैनी ने कहा कि झारखंड में हुई पेपर लीक की सभी घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में देव, आलोक, मन्नू और प्रिंस समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर कथित प्रशासनिक और पुलिसिया कार्रवाई को तत्काल रोका जाए।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलन करेगा।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted