Home » क्राइम » चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद, सिकंदराबाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद, सिकंदराबाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद पुलिस ने रविवार को चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दादरी रोड स्थित ईदगाह के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरके एन्क्लेव के गेट के पास से हिमांशू उर्फ हेमू पुत्र अजय कुमार निवासी मोहल्ला छासियावाड़ा, सिकंदराबाद को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कोतवाली सिकंदराबाद में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इसी मुकदमे से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted